SSC GD Hindi Practice Set-9; कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड डेट जारी की है. संशोधित एग्जाम शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीत किया जाएगा.
कुल 39,481 पदों पर भर्तियों के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. आयोग की ओर से जारी रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल के अनुसार जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया जाएगा. एग्जाम में सफल कैंडिडेट पीएसटी, पीईटी, मेडिकल परीक्षा (डीएमई/आरएमई) और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के जरिए सीआईएसएफ, बीएसएफ,सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसएफ और असम राइफल्स में भर्तियां की जाएंगी.
परीक्षा में बहुत कम दिनों का समय को देखते हुए हम आपके लिए कुछ पिछले वर्षों के जरूरी प्रश्न लेकर आयें हैं जिसका अध्ययन करने से अभ्यर्थी का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा इससे अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको SSC GD Hindi Practice Set-9 के प्रश्नों में से कुछ अति महत्वपूर्ण प्रश्न आपके सामने लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को पढ़कर जाएं क्योंकि इनमें से कुछ प्रश्न मौजूदा परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं।
SSC GD Hindi Practice Set-9
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. उसने…… से पत्र लिखा।
- मोबाइल
- किताब
- कलम
- कागज
उत्तर : 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें
प्रश्न. मुझे विश्वास है कि अच्छे………जरूर आएँगे।
- रात
- दोपहर
- दिन
- सुबह
उत्तर : 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
दर्जी कपड़े……… हैं.
- धोता है
- सिलता
- बुनता
- धुनता
उत्तर : 2
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। प्रकृति केवल निर्माण ही नहीं, ध्वंस भी करता है।
- प्रकृति केवल
- करता है
- ध्वंस भी
- निर्माण ही नहीं,
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. जिस दिन मैं उस संत से मिली, उनके वाणी से मैं प्रभावित हो गई।
- उनका वाणी से
- उनकी वाणी से
- उनमें वाणी से
- उनसे वाणी की
उत्तर : 2
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। निश्चल और सरल बचपन की खुशियाँ चेहरे पर तैर रहा हैं।
- चेहरे पर
- तैर रहा हैं
- बचपन की खुशियाँ
- निश्चल और सरल
उत्तर : 2
दिए गए वाक्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. जब वह मुझसे मिलती थी तब मेरे चरणों छूने का प्रयास करती थी।
- चरण छूने का
- चरणों छूना का
- चरण छूना के
- चरणें छूने का
उत्तर : 1
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये
प्रश्न. जिसमें जानने की इच्छा हो
- जिज्ञासु
- पिपासु
- लोलुप
- जानकारी
उत्तर : 1
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये ।
प्रश्न. जिसका कोई शत्रु न हो
- अजातशत्रु
- बंधु
- सहचर
- मित्र
उत्तर : 1
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
प्रश्न.उद्योग-धंधों के विस्तार से वृक्षों की संख्या से निरंतर गिरावट आ रही है।
- उद्योग-धंधों के
- विस्तार से
- निरंतर गिरावट आ रही है।
- वृक्षों की संख्या से
उत्तर : 4
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- घुड़दौड़
- घुड़दौड़ा
- घुडदोड़
- घोडदौड़
उत्तर : 1
निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए
अपना स्वभाव छोड़ना किसी के……(1) में नहीं है। दुष्ट एवं स्वार्थी को पहचान कर वैसे ही चलना चाहिए जैसे कीचड़ भरे मार्ग में हम बचते हुए चलते हैं। दुष्ट व्यक्ति कुछ पल के लिए अपना…… (2) बदल सकता है परन्तु…… (3) मिलते ही वह अपनी दुष्टता पर उतारू हो जाएगा। करेला मीठा नहीं हो सकता एवं साँप विष की जगह…… (4) नहीं उगल सकता। पाँचों…….(5) बराबर नहीं होती।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
- पैर
- आँख
- दिमाग
- हाथ
उत्तर : 4
SSC GD Practice Set in Hindi & English 2025
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
- नाचना
- व्यवहार
- घूमना
- सोना
उत्तर : 2
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
- नौकरी
- बाजार
- घर
- अवसर
उत्तर : 4
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
- अमृत
- कीचड़
- पानी
- दूध
उत्तर : 1
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
- कान
- आँख
- उँगलियाँ
- नाक
उत्तर : 3
प्रश्न. दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
- अधर
- अति
- बढ़िया
- अधम
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. रात्रि
- गजनी
- हिमानी
- ज्ञानी
- रजनी
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘गड़े मुर्दे उखाड़ना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- नई कहानियाँ बनाना
- गड़े हुए मुर्दों का कहीं और ले जाना
- मुर्दों को कब्र से उठाना
- पुरानी बातें उठाना
उत्तर : 4
दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रश्न. सरस्वती
- नेत्री
- माता
- शारदा
- देवी
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- कम काम करना
- तेल के कुएँ से तेल बाहर निकालना
- बहुत अधिक काम करा लेना
- कम काम लेना
उत्तर : 3
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
प्रश्न. आभूषण मनुष्य की….. बढ़ाते हैं।
- प्रेम
- शक्ति
- शोभा
- तेज
उत्तर : 3
दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड का प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
प्रश्न. हम जो भी कार्य करें वह सावधानीपूर्वकता होना चाहिए
- सावधानतापूर्वक होना चाहिए।
- सावधानीपूर्वक होना चाहिए।
- सावधानी पूर्व होना चाहिए।
- सावधानपूर्वक होना चाहिए।
उत्तर : 2
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
प्रश्न. प्रवेश
- दूर
- पास
- आना
- निकास
उत्तर : 4
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- ऊर्पयुक्त
- उपरीयुक्त
- उपरियुत
- उपर्युक्त
उत्तर 😕
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है कि आपको यह Hindi का प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य विषयों के प्रैक्टिस सेट को देखने के लिए SSC GD Practice Set.com को बुकमार्क जरूर करें।
